मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जिसको सुनकर आप दंग रह जाएंगे।
जी हां। बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान भारतीय फ्लाइट पकड़ने के लिए टर्नीमल पर दौड़ रहे थे, तभी एक हिन्दी सिने प्रेमी ने शाह रुख खान को पहचान लिया। सिने प्रेमी शाह रुख खान के पीछे पीछे, और शाह रुख खान फ्लाइट पकड़ने के लिए आगे आगे दौड़ते रहे।
चूहे बिल्ली का यह दिलचस्प खेल शाह रुख खान के फ्लाइट पकड़ने पर खत्म हुआ। अपने टिकाने पर पहुंचाने के बाद शाह रुख खान चिल्लाने लगे। जल्दी आओ। फैन महिला जैसे ही शाह रुख खान के पास पहुंची तो कहने लगी मैं अक्षय कुमार की बड़ी प्रशंसक हूं।
सुनकर शाह रुख खान दंग रह गए। लेकिन, शाह रुख खान ने फैन को निराश नहीं किया बल्कि शाह रुख खान ने अक्षय कुमार के साइन किए और तू चीज बड़ी है मस्त मस्त पर डांस किया।
शाह रुख खान ने यारों की बारात में इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि वह विदेश में परदेस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और गौरी खान का गर्भपात हो गया था। और उस दिन उनकी मदद के लिए उनके साथ कोई नहीं और उनको फ्लाइट पकड़नी थी। यह घटनाक्रम लंडन का है।