Sunday, April 12, 2026
Home Gossip/News ऋतिक रोशन ने कहा, यदि कल्‍पना कर सकते हैं, तो कर सकते...

ऋतिक रोशन ने कहा, यदि कल्‍पना कर सकते हैं, तो कर सकते हैं

0
265

नोएडा। आगामी फिल्म ‘काबिल’ के बारे में अभिनेता ऋतिक रोशन का कहना है कि उनके लिए फिल्म की यात्रा खूबसूरत रही है।

ऋतिक रोशन ने यहां डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में मंगलवार को स्विस लक्जरी ब्रांड टाइम प्राइज ब्रांड राडो का नया कलेक्शन जारी करने के मौके पर कही। इस ब्रांड की फिलॉसिफी को लेकर उनका मानना है कि “अगर आप कल्पना कर सकते हैं तो आप कर सकते हैं।”

Hrithik Roshan

उन्होंने कहा,”यह आपकी जिंदगी से जुड़ा है। अगर मैं इसे सोच सकता हूं तो मैं इसे कर सकता हूं। ‘काबिल’ में यह मेरे द्वारा निभाए गए अंधे व्यक्ति पर लागू होता है। यह खूबसूरत यात्रा रही और मैं आशा करता हूं कि आप फिल्म जरूर देखेंगे।”

ऋतिक का मानना है कि फिल्म देखते हुए दर्शक भी वहीं महसूस करेंगे, जो शूटिंग के वक्त उन्होंने महसूस किया।

उनके अपने बैनर फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस के तहत ऋतिक के पिता राकेश रोशन द्वारा निर्मित ‘काबिल’ अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी।

-आईएएनएस