Saturday, April 11, 2026
Home Regional Cinemas अजित के साथ अगली फिल्म में नजर आएंगीं अक्षरा हसन

अजित के साथ अगली फिल्म में नजर आएंगीं अक्षरा हसन

0
390

सोफिया। अजित कुमार अभिनीत आगामी तमिल जासूसी फिल्म में अभिनेत्री अक्षरा हसन महत्वपूर्ण भूमिका में नजर अएंगी। वह जल्द ही बुल्गारिया में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।

अक्षरा ने इसकी जानकारी सोमवार को अपने ट्विटर पेज पर दी। उन्होंने लिखा, “बुल्गारिया जा रही हूं।”

उन्होंने फिल्म में अजित के साथ काम करने के बारे में बताया। इस फिल्म से वह तमिल फिल्मों में अभिनय की पारी शुरू करने जा रही हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है।

akshara-haasan-001

फिल्म का निर्देशन शिवा कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में चल रही है। वहां करीब एक महीने का शूटिंग शेड्यूल है।

फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “बुल्गारिया के अलावा फिल्म की शूटिंग यूरोप के कई खूबसूरत स्थानों पर की जाएगी। इस वक्त फिल्म के मारधाड़ वाले दृश्यों की शूटिंग की जा रही है।”

फिल्म के अन्य कलाकारों में काजल अग्रवाल और विवेक ओबराय भी है। फिल्म का निर्माण सत्य ज्योति फिल्म्स कर रही है, जबकि इसमें संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है।

-आईएएनएस