Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News जयललिता ने धर्मेंद्र के साथ किया था बॉलीवुड डेब्‍यु

जयललिता ने धर्मेंद्र के साथ किया था बॉलीवुड डेब्‍यु

0
317

मुम्‍बई। 140 से अधिक फिल्‍मों में अभिनय कर चुकीं जयललिता ने हिंदी सिनेमा में भी किस्‍मत अजमाने की कोशिश की थी। लेकिन, हिंदी सिनेमा में जयललिता अपना कैरियर नहीं बना सकी।

dharmendra

जयललिता ने 1968 में रिलीज हुई फिल्‍म इज्‍जत से हिंदी सिने जगत में कदम रखा। इस फिल्‍म में जयललिता ने धर्मेंद्र, तनुजा, बलराज साहनी, महमूद जैसे सितारों के साथ स्‍क्रीन शेयर की।

jayalalitha-001

फिल्‍म का निर्देशन टी प्रकाश राव ने किया था। फिल्‍म में जयललिता ने झुमकी का किरदार निभाया, जो धर्मेंद्र के प्‍यार में पड़ जाती है।

गौरतलब है कि चैन्‍ने के अपोलो हॉस्पिटल में उपचार दौरान 5 दिसंबर 2016 को जयललिता का देहांत हो गया। अभिनय की दुनिया को अलविदा कहने के बाद जयललिता राजनीती की दुनिया में रम गईं थीं।