Friday, April 10, 2026
Home Gossip/News इसलिए वरुण धवन बोले, गंभीरता से न लें ‘कॉफी विद करण’ को

इसलिए वरुण धवन बोले, गंभीरता से न लें ‘कॉफी विद करण’ को

0
330

मुंबई। अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि लोगों को लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम ‘कॉफी विद करण’ में सेलेब्रिटियों और करण के बीच हुए बातचीत को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। कार्यक्रम के एक एपिशोड में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कहा कि वरुण पागल है और उनके साथ प्रेम-संबंधों से उन्हें नफरत है।

इसके बारे में पूछने पर वरुण धवन ने कहा, “‘कॉफी विद करण’ को गंभीरता से न लें। हम वहां हल्के रूप में बातचीत करते हैं, इसलिए इसे हल्के रूप में ले।”

varun-dhawan-001

अभिनेता सोमवार को निकलोडियन किड्स च्वाईस अवार्ड्स 2016 में नजर आए थे। उन्होंने कहा, “मैं परिणीति के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि वह मेरी सीनियर है। हमने एक गाना साथ किया है। इसलिए उनके साथ मेरे ज्यादा संबंध नहीं हैं।”

परिणीति इस एपिशोड में आदित्य राय कपूर के साथ नजर आई थी। आदित्य ने आलिया भट्ठ को हमेशा सच बोलने की सलाह दी।

इसपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आलिया ने कहा, “इस सलाह के लिए धन्यवाद आदि। मै जानती हूं कि इमानदारी सर्वोत्तम नीति है, इसलिए मैं सच बोलने की कोशिश करूंगी।”

-आईएएनएस