Friday, June 12, 2026
Home Gossip/News गंदे शब्‍द सीखने को उतावली रहती हैं वाणी कपूर

गंदे शब्‍द सीखने को उतावली रहती हैं वाणी कपूर

0
413

नई दिल्ली। अपनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ की रिलीज का इंतजार कर रहीं अभिनेत्री वाणी कपूर का कहना है कि उन्हें विभिन्न भाषाओं में प्रचलित शब्द सीखना बेहद पसंद है।

राजधानी दिल्ली में अपनी फिल्म के प्रचार के लिए आईं वाणी ने यह बात कही। इस दौरान उनके साथ उनके सह-कलाकार रणवीर सिंह भी शामिल थे।

रणवीर सिंह से जब फ्रांसीसी भाषा में सीखे शब्दों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मैंने लोगों को लुभाने वाले शब्द ही सीखे हैं। बाकी वाणी जानती हैं।”

वाणी कपूर ने कहा, ‘मुझे बुरे शब्द सीखना पसंद है, फिर चाहे वो कोई भी भाषा हो। तमिल भाषा में भी मैंने पहले बुरे शब्द ही सीखे थे।’

आदित्य चोपड़ा निर्देशित फिल्म ‘बेफिक्रे’ में वाणी को शायरा नामक लड़की और रणवीर को धरम नाम के लड़के का किरदार निभाते देखा जाएगा। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी। -आईएएनएस