Monday, March 30, 2026
Home Gossip/News गूगल सर्च 2016 में छाए सुशांतसिंह राजपूत और दिशा पाटनी

गूगल सर्च 2016 में छाए सुशांतसिंह राजपूत और दिशा पाटनी

0
213

मुम्‍बई। गूगल इंडिया ने हाल में साल 2016 में अपने सर्च इंजन गूगल सर्च पर सबसे अधिक खोजे जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, फिल्‍मों और हस्तियों के नामों की सूची जारी की।

जारी किए खोज आंकड़ों के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म ‘एमएस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी’ और अभिनेता सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘सुल्तान’ को सबसे अधिक बार खोजा गया है।

यदि बॉलीवुड हस्‍तियों की बात करें तो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री दिशा पटानी गूगल सर्च पर सबसे ज्यादा खोजे गए हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, पूजा हेगड़े और मंदाना करीमी को भी इंटरनेट यूजर्स ने जमकर खोजा है।

अभिनेता सुशांतसिंह राजपूत के बाद सबसे अधिक सर्च किए गए बॉलीवुड अभिनेताओं में कबीर बेदी, हर्षवर्धन कपूर, पुलकित सम्राट और सलमान खान रहे।

फिल्मों में सबसे अधिक सर्च किए जाने की सूची में सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ शीर्ष पर रही। उसके बाद सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कबाली’ रही।

इसके अलावा शाहिद कपूर की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’, अक्षय कुमार की फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ और रणबीर कपूर व अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने भी इस सूची में जगह बनाई। -आईएएनएस