Tuesday, April 14, 2026
Home Gossip/News Omg! अक्षय कुमार के सामने कैटरीना ने रखा था ऐसा प्रस्‍ताव

Omg! अक्षय कुमार के सामने कैटरीना ने रखा था ऐसा प्रस्‍ताव

0
190

मुम्‍बई। आपको जानकर हैरानी होगी कि छरहरी व खूबसूरत सिने बाला कैटरीना कैफ अभिनेता अक्षय कुमार को अपना भाई बनाना चाहती थीं। जबकि एक साथ लगातार कई फिल्‍में करने के कारण अभिनेता अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की नजदीकियों के चर्चे भी आम रहे हैं।

हाल में एक शो के दौरान कैटरीना कैफ ने खुलासा किया कि वह छह बहनें हैं, ऐसे में उनको हमेशा एक भाई की कमी महसूस होती है। इस कमी को पूरा करने के लिए उन्‍होंने बॉलीवुड में काफी प्रयत्‍न किए। लेकिन, उनको अभी तक सफलता नहीं मिली।

अभिनेत्री के अनुसार फिल्‍म तीस मार खान की शूटिंग के दौरान उन्‍होंने अक्षय कुमार के सामने मुंह बोला भाई बनने का प्रस्‍ताव रखा। लेकिन, अभिनेता अक्षय कुमार ने उस प्रस्‍ताव को ठुकरा दिया।

अभिनेता अक्षय कुमार के बाद कैटरीना कैफ ने ऐसा ही प्रस्‍ताव एक पार्टी के दौरान अभिनेता अर्जुन कपूर के सामने रखा, जो भी अस्‍वीकार हुआ।