Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News करण जौहर को बॉक्‍स ऑफिस पर चुनौती देंगी दीपिका पादुकोण

करण जौहर को बॉक्‍स ऑफिस पर चुनौती देंगी दीपिका पादुकोण

0
489

मुंबई। जी हां, बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्‍म ‘एक्सएक्सएक्स : रिटर्न ऑफ जैंडर केज’ की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। लेकिन, दिलचस्‍प बात तो यह है कि दीपिका पादुकोण की फिल्‍म आदित्‍य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्‍म ओके जानु के साथ रिलीज होगी।

अपने ट्विटर खाते से जानकारी साझा करते हुए दीपिका पादुकोण ने लिखा, ‘यह घोषणा करते हुए रोमांचित हूं कि ‘एक्सएक्सएक्स : रिटर्न ऑफ जैंडर केज’ पहले भारत में रिलीज होगी। दुनिया में कहीं भी रिलीज होने से पहले। 14 जनवरी।’

इस हॉलीवुड फिल्म में दीपिका पादुकोण ने सेरेना अंगर की भूमिका निभाई है। इसमें हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल प्रमुख भूमिका में हैं। भले ही घोषणा करते हुए दीपिका पादुकोण खुशी महसूस कर रही हों। लेकिन, करण जौहर खेमे खलबली तो मची होगी।

गौरतलब है कि करण जौहर और मणिरत्‍नम निर्मित फिल्‍म ओके जानु 13 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्‍म का निर्देशन शाद अली ने किया है। -आईएएनएस