Tuesday, April 14, 2026
Home Gossip/News मेगास्‍टार अमिताभ बच्‍चन के घर पर लीजिए दावत का मजा!

मेगास्‍टार अमिताभ बच्‍चन के घर पर लीजिए दावत का मजा!

0
207

मुम्‍बई। जी हां, यदि आप मेगा स्‍टार अमिताभ बच्‍चन के दीवाने हैं। और अमिताभ बच्‍चन से जुड़ी चीजें करने में आपको दिलचस्‍पी है तो आपके लिए खुशख़बर है।

खुशख़बर यह है कि अमिताभ बच्‍चन के घर पर अब दावत का मजा ले सकते हैं। हालांकि, यह दावत सीमित समय के लिए है।

दरअसल, अमिताभ बच्‍चन के जुहू वाले बंगले प्रतीक्षा में 17 से 21 जनवरी तक एक अस्‍थाई रेस्‍टोरेंट खुलने जा रहा है।

इस रेस्‍टोरेंट में खाना करने के लिए आपको 8000 रुपये खर्च करने होंगे, और आपका खाना प्रसिद्ध शेफ जेम्‍स शरमन और अन्‍य पांच शेफ तैयार करेंगे।