Thursday, April 30, 2026
Home Gossip/News क्‍या सोहैल ख़ान की फिल्‍म में होंगी हुमा कुरैशी ?

क्‍या सोहैल ख़ान की फिल्‍म में होंगी हुमा कुरैशी ?

0
186

मुंबई। अरबाज ख़ान और मलायका अरोड़ा के बीच अनबन के बाद सोहैल ख़ान और सीमा के बीच भी अनबन की बात सामने आई थी। हालांकि, मामले में किसी भी तरह की अधिकारी पुष्‍टि नहीं हुई थी। इसका मुख्‍य कारण हुमा कुरैशी मानी जा रही थी। इस मामले में हुमा कुरैशी ने बयान देकर अपना पक्ष रखा।

अब ख़बर है कि हुमा कुरैशी सोहैल ख़ान के सबसे महत्‍वपूर्ण प्रोजेक्‍ट का हिस्‍सा बनेंगी। इस फिल्‍म में ओमकार कपूर मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे। यदि सूत्रों की मानें तो सोहैल ख़ान जय हो से पहले इस फिल्‍म को बनाना चाहते थे, वो भी सलमान ख़ान के साथ, मगर बात जमी नहीं।

अब चर्चा है कि इस फिल्‍म में अभिनेत्री हुमा कुरैशी काम करती नजर आएंगी। यह एक सीमित बजट की फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग दीपावली के बाद शुरू की जा सकती है। फिल्म का नाम ‘माय पंजाबी निकाह’ बताया जा रहा है।

मगर, सवाल तो यह है कि जिस तरह सोहैल ख़ान एवं हुमा कुरैशी की नजदीकियों की चर्चा हो रही है, ऐसे में क्‍या सोहैल की पत्‍नी सीमा चाहेंगी, हुमा कुरैशी को सोहैल ख़ान के करीब रहने का वक्‍त मिलेगा ? क्‍या सोहैल ख़ान हुमा कुरैशी को अपनी फिल्‍म की नायिका बना पाएंगे ?