Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News अब नकारात्‍मक भूमिका में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्‍हा

अब नकारात्‍मक भूमिका में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्‍हा

0
271

मुम्‍बई। अकीरा और फोर्स 2 अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा अपनी आगामी फिल्‍म इत्‍तेफाक में नकारात्‍मक भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी।

गौरतलब है कि फिल्‍मकार करण जौहर ने काफी पहले ही सोनाक्षी सिन्‍हा को पुरानी इत्‍तेफाक देखने से मना कर दिया था।

दरअसल, इत्‍तेफाक फिल्‍म राजेश खन्‍ना और नंदा अभिनीत फिल्‍म इत्‍तेफाक का आधुनिक रीमेक होगी। इसमें सोनाक्षी सिन्‍हा सिद्धार्थ मल्‍होत्रा के साथ नजर आएंगी।

एक दैनिक समाचार पत्र के साथ बातचीत करते हुए सोनाक्षी सिन्‍हा ने कहा, ‘इत्‍तेफाक की पटकथा में काफी बदलाव किए गए हैं। मेरा किरदार नकारात्‍मक है, जो नंदा के किरदार से पूरी तरह अलग है। यह ऐसा किरदार है, जो मैं पहली बार निभाने जा रही हूं।’

दिलचस्‍प बात तो यह है कि हर फिल्‍म में हट्टी कट्टी दिखने वाली सोनाक्षी सिन्‍हा पहले से थोड़ी स्‍लिम नजर आ रही हैं। लगता है कि सोनाक्षी सिन्‍हा समझ चुकी हैं कि थोड़ा सा तो एडजस्‍ट करके चलना पड़ता है, आखिर ग्‍लैमर जगत हैं।