Thursday, March 26, 2026
Home Regional Cinemas अगले महीने रिलीज हो सकता है बाहुबली 2 का ट्रेलर

अगले महीने रिलीज हो सकता है बाहुबली 2 का ट्रेलर

0
289

हैदराबाद। साल 2015 से सिनेमा प्रेमियों को एक ही सवाल ‘कटप्‍पा ने बाहुबली को क्‍यों मारा?’ के जवाब का इंतजार है, जो लगभग इस साल मिलने की संभावना है।

लेकिन, उससे भी पहले सिनेमा प्रेमियों को बाहुबली 2 के ट्रेलर का इंतजार है, जो जनवरी में रिलीज होने की संभावना थी। लेकिन, फिल्‍म शूटिंग शेड्यूल के आगे खिसकने के कारण ट्रेलर की रिलीज डेट भी आगे खिसक गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाहुबली 2 की टीम ट्रेलर के संपादन में तेजी से जुटी हुई है क्‍योंकि बहुबाली फिल्‍म निर्माता फिल्‍म का ट्रेलर 15 फरवरी से पहले रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। इतना ही नहीं, ट्रेलर रिलीज के लिए एक बड़े एवेंट का आयोजन करने पर भी विचार चल रहा है।

गौरतलब है कि एसएस राजामौली निर्देशित और प्रभास, राणा दग्‍गुबाती, अनुष्‍का शेट्टी, तमन्‍ना भाटिया अभिनीत फिल्‍म बाहुबली 2 इसी साल 28 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।