Saturday, August 15, 2026
Home Gossip/News ऋतिक रोशन की बहन करेंगी बॉलीवुड में अभिनय डेब्‍यु

ऋतिक रोशन की बहन करेंगी बॉलीवुड में अभिनय डेब्‍यु

0
198

मुंबई। ख़बर है कि बॉलीवुड में ग्रीक गॉड ऑफ बॉलीवुड का टैग हासिल कर चुके अभिनेता ऋतिक रोशन की चचेरी बहन बॉलीवुड में अभिनय पारी शुरू करने के लिए तैयार है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बॉलीवुड के जाने माने संगीतकार राजेश रोशन की बेटी पश्मिना रोशन बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। हाल ही में पशमिना ने बैरी जॉन के एक्टिंग स्कूल से कोर्स पूरा किया है, जिनको शाह रुख खान का अभिनय गुरू कहा जाता है।

सूत्रों का कहना है कि काबिल की सफलता से उत्‍साहित फिल्‍म निर्माता राकेश रोशन अपनी भतीजी पशमिना के लिए इन दिनों एक शानदार पटकथा की तलाश कर रहे हैं। यदि सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल रोशन परिवार से एक और सिने हस्‍ती जन्‍म लेगी।

वैसे रोशन परिवार का बॉलीवुड से पुराना रिश्‍ता है क्‍योंकि राकेश रोशन के पिता रोशन नागरथ एक जाने-माने संगीतकार थे जबकि ऋतिक रोशन के नाना जे ओमप्रकाश फिल्‍म निर्माता और निर्देशक थे।