Thursday, March 26, 2026
Home TV/OTT आह! कातिलाना लुक, करण पटेल रमन भल्‍ला से बने गुलाबो

आह! कातिलाना लुक, करण पटेल रमन भल्‍ला से बने गुलाबो

0
983

मुम्‍बई। जी हां, ये हैं मुहब्‍बतें में रमन भल्‍ला का किरदार निभा रहे करण पटेल ने गुलाबो का रूप धारण कर लिया है। लगता है कि ये हैं मुहब्‍बतें में कुछ नया ट्विस्‍ट आने वाला है। हालांकि, इस लुक को लेकर करण पटेल काफी उत्‍सुक और घबराए हुए हैं।

गुलाबी लिबास में करण पटेल काफी खूबसूरत लग रहे हैं। अपने लुक की छोटी सी झलक ट्विटर पर डालते हुए करण पटेल ने लिखा, ‘गुलाबो आ रही है, मैं इस समय नर्वस और एक्‍साइटेड हूं।’

जब गुलाबो रूप में करण पटेल सड़कों से गुजरते हैं तो काफी रोचक सीन देखने को मिलते हैं। करण पटेल वीडियो के अंत में इशिता (दिव्यंका त्रिपाठी) से घर के दरवाजे पर टकराते हैं।