रणवीर अल्लाहबादिया के रिश्ते में दरार, विवादों के बीच गर्लफ्रेंड ने तोड़ा नाता?

0
18921

जाने-माने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, जिन्हें उनके फैंस ‘बीयरबाइसेप्स’ के नाम से जानते हैं, इन दिनों मुश्किलों में घिरे नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ जहाँ ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो पर उनकी टिप्पणी को लेकर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ उनकी निजी जिंदगी में भी उथल-पुथल मचने की ख़बर सामने आई है।

Ranveer Allahabadia break up
Image source : instagram

बता दें कि रणवीर और उसकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड पिछले साल दिसंबर में गोवा गए थे। जहां रणवीर और उसकी गर्लफ्रेंड समु्द्र में डूबते डूबते बचे। हादसे के बाद रणवीर ने खुद इस बारे में जानकारी शेयर की थी और बताया था कि उसका और उसकी गर्लफ्रेंड का जीवन आईपीएस अधिकारी और उनकी आईआरएस पत्नी ने बचाया था।

खबरें आ रही हैं कि रणवीर और उनकी कथित गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते की बात नहीं की, लेकिन लंबे समय से उनके अफेयर की चर्चा थी।

जानकारी के अनुसार निक्की शर्मा एक टीवी एक्ट्रेस हैं और ‘प्यार का पहला अध्याय शिव शक्ति’, ‘माइंड द मल्होत्रा’, ‘जनम जनम का साथ’, ‘ब्रह्मराक्षस’ और अन्य सीरियलों में काम कर चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार टीवी एक्टर और एंकर अर्जुन बिजलानी के साथ ‘प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति’ में देखा गया था। यह शो 2023 में प्रसारित हुआ था।

दरअसल, रणवीर ने कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दौरान एक प्रतिभागी से ऐसा सवाल पूछ लिया जो लोगों को बेहद आपत्तिजनक लगा। उन्होंने न सिर्फ शरीर के अंगों का जिक्र किया बल्कि 2 करोड़ रुपयों के बदले में एक बेहद ही आपत्तिजनक हरकत करने का प्रस्ताव भी दे डाला।

इतना ही नहीं, उन्होंने एक और विवादित सवाल पूछा, “क्या आप अपने माता-पिता को हर रोज सेक्स करते हुए देखना चाहेंगे या फिर इसे हमेशा के लिए रोकने के लिए एक बार उनके साथ शामिल होंगे?” इस सवाल ने तो जैसे आग ही लगा दी।

इस घटना के बाद रणवीर, समय रैना और शो के कुछ अन्य जज भी कानूनी पचड़ों में फंस गए हैं। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और अश्लील कंटेंट को बढ़ावा देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

हालांकि, विवाद बढ़ता देख रणवीर ने एक वीडियो जारी कर माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी न सिर्फ गलत थी बल्कि मजाकिया भी नहीं थी। उन्होंने ये भी कहा कि कॉमेडी उनका फोर्ट नहीं है और वो अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल इस तरह नहीं करना चाहते।