Thursday, April 16, 2026
Home TV/OTT नच बलिए में पत्‍नी गूंजन के साथ नजर आएंगे विकास मनकतला

नच बलिए में पत्‍नी गूंजन के साथ नजर आएंगे विकास मनकतला

0
834

मुंबई। सारी खुदाई एक तरफ और लुगाई एक तरफ को हकीकत में बदल रहे हैं विकास मनकतला। जी हां, विकास मनकतला रियलिटी कार्यक्रम ‘नच बलिए’ के आठवें सीजन में अपनी पत्नी गुंजन मनकतला का साथ देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

अभिनेता विकास मनकतला ने एक बयान में कहा, “मैं ‘गुलाम’ की हर दिन 10 से 12 घंटे शूटिंग करता हूं। ‘नच बलिए’ हमेशा मेरा पहला प्यार रहा है और मेरी बलिए (गुंजन मनकतला) के साथ यह और भी शानदार होने जा रहा है।”

गुलाम में नकारात्‍मक किरदार निभा रहे अभिनेता ने कहा, ‘यकीनन, रिहर्सल के लिए समय निकालने में मुश्किल हो रही है। लेकिन मैं जितना ‘गुलाम’ को समय दूंगा उतना ही ‘नच बलिए’ को।’

‘नच बलिए’ एक नृत्य आधारित रियलिटी कार्यक्रम है, जिसमें वास्तविक जिंदगी के जोड़े एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करते हैं।

-आईएएनएस