मुंबई। जी हां, मनोरंजन चैनल जी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक छोटी बहू की मृणालिनी पुरोहित (कीर्ति गायकवाड़) छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार टेलीविजन अभिनेत्री कीर्ति गायकवाड़, जो शरद केलकर की पत्नी हैं, ससुराल सिमर का से नई पारी की शुरूआत करेंगी। इस धारावाहिक में कीर्ति गायकवाड़ टेलीविजन अदाकारा दीपिका कक्कड़ द्वारा निभाई जा रही सिमर की भूमिका निभाएंगी।
को-स्टार से शादी
गौरतलब है कि कीर्ति गायकवाड़ ने सिंदूर तेरे नाम का और सात फेरे के अपने को-स्टार शरद केलकर से 2005 में विवाह कर लिया था और 2010 के बाद अभिनय से दूरी बना ली थी।

हालांकि, अब जब कलर्स ने कीर्ति गायकवाड़ से ससुराल सिमर का के लिए संपर्क किया तो कीर्ति गायकवाड़ काम करने के लिए तैयार हो गईं।
दरअसल, कीर्ति गायकवाड़ की बेटी केशा, इस नाम “KESHA” को बनाने के लिए कीर्ति से KE और शरद से SHA अक्षर लिए गए, 3 साल की हो चुकी हैं।












