Wednesday, April 1, 2026
Home Regional Cinemas जानिये, आखिर कहां अटक हुआ है बाहुबली 2 का ट्रेलर, और कब...

जानिये, आखिर कहां अटक हुआ है बाहुबली 2 का ट्रेलर, और कब होगा रिलीज?

0
301

हैदराबाद। फिल्‍म निर्देशक एसएस राजामौली निर्देशित फिल्‍म बाहुबली 2 का ट्रेलर फरवरी 2017 में रिलीज होने की चर्चा थी। लेकिन, ऐसा हो ना सका। और फिल्‍म निर्माताओं की ओर से फिल्‍म बाहुबली 2 के ट्रेलर को रिलीज करने संबंधी कोई पक्‍की तारीख भी घोषित नहीं की जा रही।

आखिर ऐसा क्‍यों हो रहा है?

दरअसल, निर्देशक एसएस राजामौली कोई कोर बाकी छोड़ने के मूड में नहीं हैं क्‍योंकि निर्देशक के लिए बाहुबली द बिनिंग स्‍टार्टर थी और बाहुबली 2 मील है। फिल्‍म का ट्रेलर कट चुका है, लेकिन, निर्देशक कंप्‍यूटर ग्राफिक्‍स शॉट्स का इंतजार कर रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि वीएफएक्‍स से आउट पुट मिलने के बाद उसमें साउंड और डिजीटल इंटरमीडिएट जोड़ा जाएगा, जिसमें लगभग दो दिन का समय लग सकता है। यदि ट्रेलर को रिलीज करने की तारीख घोषित कर दी जाती है तो वीएफएक्‍स टीम पर दबाव बन सकता है और कुछ चीजें अधूरी रह सकती हैं। और दर्शकों का मजा किरकिरा हो सकता है, जो निर्माता निर्देशक कभी नहीं चाहेंगे।

वैसे बाहुबली 2 का ट्रेलर 15 मार्च के आस पास रिलीज होने की संभावना है। इसके लिए निर्माता निर्देशक अपने स्‍तर पर हरसंभव तैयारी कर रहे हैं।

यदि आपको यह ख़बर या जानकारी अच्‍छी लगी हो तो दूसरों के साथ शेयर जरूर करें क्‍योंकि आपका समर्थन हमारे हौसले को बढ़ाता है।