Thursday, August 13, 2026
Home Gossip/News वेश्‍याओं के साथ नजर आईं बेगम जान, ट्रेलर रिलीज डेट घोषित

वेश्‍याओं के साथ नजर आईं बेगम जान, ट्रेलर रिलीज डेट घोषित

0
334

मुम्‍बई। ‘वेश्‍याओं की तरह रहना, रानियों की तरह लड़ना’ जैसे वाक्‍यों के साथ बेगम जान का नया पोस्‍टर जारी हुआ है।

इस पोस्‍टर में बेगम जान (विद्या बालन) अपने वेश्‍याओं के कुनबे के साथ खड़ी हुई नजर आ रही हैं।

इस पोस्‍टर को रिलीज करते हुए विद्या बालन ने अपने ट्विटर खाते पर लिखा, ‘हमारा परिवार इस महिला दिवस का जश्‍न मना रहा है – यहां बेगम की जान। ट्रेलर 14 मार्च को रिलीज होगा।’

गौरतलब है कि विद्या बालन, चंकी पांडे और पल्‍लवी शारदा अभिनीत फिल्‍म बेगम जान 14 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।

फिल्‍म में विद्या बालन एक वेश्‍यालय मुखिया की भूमिका में नजर आएंगी जबकि चंकी पांडे भी हैरत में डालने वाली भूमिका में नजर आएंगे।