Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News बाहुबली 2 के कारण इस फिल्‍म क्रिटिक को लगा 3000 का चूना

बाहुबली 2 के कारण इस फिल्‍म क्रिटिक को लगा 3000 का चूना

0
441

मुम्‍बई। बाहुबली 2, जिसका इंतजार कथित तौर पर पूरा देश कर रहा है, को देखने के बाद एक फिल्‍म क्रिटिक और अभिनेता सोशल मीडिया पटल पर सिर पटक पटक कर रो रहा है क्‍योंकि उसको 3000 का चूना लग गया है।

जी हां, फिल्‍मकार एसएस राजामौली निर्देशित फिल्‍म बाहुबली 2 का फर्स्‍ट डे फर्स्‍ट शो देखने की बेकरारी सबको थी, उनमें केआरके उर्फ कमाल राशिद खान भी शामिल थे।

फिल्‍म देखने के बाद केआरके सोशल मीडिया पर काफी उग्र नजर आए, क्‍योंकि केआरके को लगता है कि एसएस राजामौली ने बाहुबली को हाइप बनाकर उनको लूट लिया।

केआरके ने अपने ट्विट में कहा कि यदि मुगल ए आजम के निर्देशक के आसिफ साहिब होते तो बाहुबली 2 देखने के बाद एसएस राजामौली को घर में घुसकर गोली मारते। इतना ही नहीं, केआरके को लगता है कि फिल्‍म देखने के कारण उनके 3 घंटे और 3000 रुपये व्‍यर्थ चले गए।

केआरके ने एसएस राजामौली से सवाल करते हुए कहा, ‘बस मैं जानना चाहता हूं कि आखिर क्‍या साबित करना चाहते थे आप?

आपको बाहुबली 2 कैसी लगी? क्‍या आप केआरके से सहमत हैं? अपने विचार नीचे प्रतिक्रिया बॉक्‍स में छोड़ें।