Wednesday, August 19, 2026
Home Gossip/News मैड्रिड रवाना हुईं सोनाक्षी

मैड्रिड रवाना हुईं सोनाक्षी

0
261

मुंबई | अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपना सामान बांध लिया है और वह स्पेन स्थित मैड्रिड की यात्रा के लिए रवाना हो गई हैं। बॉलीवुड की ‘शॉटगन जूनियर’ के नाम से मशहूर सोनाक्षी ने अपने प्रशंसकों से ट्विटर पर अपनी यात्रा की जानकारी साझा की।

सोनाक्षी ने लिखा, “मैड्रिड.. तैयार हो या नहीं, मैं आ रही हूं।”

हालांकि सोनाक्षी ने अपनी विदेश यात्रा के कारण का खुलासा नहीं किया।

हाल ही में एक साथ अपने नाखून रंगने वाले सबसे ज्यादा लोगों में शामिल होकर ‘गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ का हिस्सा बनीं सोनाक्षी ‘अकीरा’ और ‘फोर्स 2’ में दिखाई देंगी। (आईएएनएस)