Wednesday, April 1, 2026
Home Gossip/News शाहिद कपूर के साथ डांस रोमांस करते दिखेगी यह खूबसूरत अभिनेत्री

शाहिद कपूर के साथ डांस रोमांस करते दिखेगी यह खूबसूरत अभिनेत्री

0
356

मुम्बई। जैसा कि हम जानते हैं फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर फिल्मकार संजय लीला भंसाली के कैंप का हिस्सा बन चुके हैं। शाहिद कपूर संजय लीला भंसाली के साथ पद्मावती ही नहीं बल्कि एक अन्य फिल्म ट्यूजडेज एंड फ्राइेडेज कर रहे हैं, जो एक रोमांस और डांस आधारित फिल्म है।

Instagram Shahid Kapoor

सुनने में आया है कि संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर के सामने एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी और अब्बास मस्तान की मशीन अभिनेत्री कियारा आडवाणी को साइन किया है।

Machine Movie

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कियारा आडवाणी ने संजय लीला भंसाली के साथ तीन फिल्मों की डील साइन की है। इस डील में सबसे पहले कियारा आडवाणी शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म ट्यूजडेज एंड फ्राइडेज में नजर आएंगी। कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे।