Tuesday, April 21, 2026
Home Latest News मणिरत्नम की अगली फिल्म नजर आएंगी डैडी गर्ल ऐश्वर्या राजेश

मणिरत्नम की अगली फिल्म नजर आएंगी डैडी गर्ल ऐश्वर्या राजेश

0
381

मुम्बई। फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल के साथ फिल्म डैडी से बाॅलीवुड डेब्यु करने वाली ऐश्वर्या राजेश जल्द ही मशहूर फिल्मकार मणिरत्नम की अगली फिल्म में नजर आएंगी।

हालांकि, ऐश्वर्या राजेश के हाथ में अच्छे अच्छे प्रोजेक्ट हैं। लेकिन, मणिरत्नम के साथ काम करने के लिए ऐश्वर्या राजेश लंबे समय से बेताब थी।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राजेश ने कहा, ‘मैं अपनी पिछली कई इंटरव्यूज में कह चुकी हूं कि मैं मणिरत्नम के साथ काम करने का ख्वाब देखती थी। अब मैं बेहद खुश हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिल रहा है। फिल्म के बारे में अधिक विस्तार में बात नहीं कर सकती, लेकिन, इतना जरूर कहूंगी कि यह फिल्म मणिरत्नम की पुरानी फिल्मों से बिलकुल हटकर है।‘

बता दंे कि ऐश्वर्या राजेश ने फिल्म डैडी में अरुण गवली की बीवी का रोल अदा किया है। इस भूमिका के लिए ऐश्वर्या राजेश की हर तरफ तारीफ हो रही है। इसके अलावा ऐश्वर्या राजेश फिल्मकार वेत्रीमारन की वाडा चेन्नै और गौतम मेनन की ध्रुव नच्छत्रम में भी नजर आएंगी।

गौरतलब है कि फिल्म काका मुत्तै के लिए ऐश्वर्या राजेश को तमिलनाडु स्टेट फिल्म एवार्ड में बेस्ट एक्ट्रेस के पुरस्कार से नवाजा गया था। इसके फिल्म के बाद ऐश्वर्या राजेश दो तीन बार मणिरत्नम से मिली थीं।