Saturday, April 25, 2026
Home Gossip/News अक्षय कुमार से पहले इस खान अभिनेता को आॅफर हुई थी खिलाड़ी!

अक्षय कुमार से पहले इस खान अभिनेता को आॅफर हुई थी खिलाड़ी!

0
205

अहमदाबाद। अभिनेता अक्षय कुमार पर खिलाड़ी का मार्का लगाने वाली अब्बास मस्तान निर्देशित फिल्म खिलाड़ी अक्षय कुमार से पहले एक अन्य फिल्म अभिनेता को आॅफर हुई थी। मगर, अभिनेता की ओर से तारीख़ न मिलने के कारण अब्बास मस्तान ने फिल्म खिलाड़ी में अक्षय कुमार को कास्ट किया।

अब्बास मस्तान निर्देशित फिल्म खिलाड़ी को ठुकराने वाला अभिनेता कोई और नहीं बल्कि अरबाज खान है, जिसने बाद में अब्बास मस्तान की दरार से फिल्म जगत में कदम रखा।

अपनी नयी फिल्म तेरा इंतजार के प्रचार में व्यस्त अरबाज खान ने खुलासा किया कि उनको अब्बास मस्तान की ओर से खिलाड़ी के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन, उन दिनों वह एक अन्य फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारियों में व्यस्त थे और तारीख़ों का तालमेल न होने के कारण फिल्म छोड़नी पड़ी।

सनी लिओनी के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे अरबाज खान के मुताबिक जिस फिल्म के लिए खिलाड़ी करने से इंकार किया, उस फिल्म की शूटिंग शुरू न हो सकी। इस बात का उनको हमेशा अफसोस रहेगा।

हालांकि, अरबाज खान ने स्वीकार करते हैं कि खिलाड़ी करने से जो स्टारडम अक्षय कुमार को प्राप्त हुआ, वो शायद उनको खिलाड़ी करने से भी प्राप्त न होता।

गौरतलब है कि राजीव वालिया निर्देशित फिल्म तेरा इंतजार में अरबाज खान सनी लिओनी के साथ लीड भूमिका में हैं, जो 24 नवंबर 2017 को रिलीज होने जा रही है।