Wednesday, September 23, 2026
Home Music/News बीएसएफ जवानों के लिए कनक चतुर्वेदी का संगीतक कार्यक्रम कशिश 22 से...

बीएसएफ जवानों के लिए कनक चतुर्वेदी का संगीतक कार्यक्रम कशिश 22 से शुरू

0
313

मुम्बई। ‘कहानी घर घर की’,’घर एक मंदिर’,’कुमकुम’ जैसे मशहूर धारावाहिकों में अहम किरदार अदा कर चुके टेलीविजन अभिनेता गौतम चतुर्वेदी की इवेंट कंपनी पिने ट्री पिक्चर्स बीएसएफ जवानों के लिए एक संगीतक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है।


जानकारी के अनुसार कशिश नामक संगीतक कार्यक्रम का आयोजन 22 नवंबर से 28 नवंबर 2017 के बीच राजस्थान और गुजरात में किया जा रहा है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम तथा गैल के सहयोग से नारापेठ, बाड़मेर, गांधीनगर और भुज में होने वाले इस संगीतक समारोह की मेजबानी गौतम चतुर्वेदी करेंगे ज​बकि कनक चतुर्वेदी अपनी सुरीली और मधुर आवाज से श्रोतों का मंत्रमुग्ध करेंगी।

बता दें कि बीएसएफ और सेना के जवानों के लिए विशेष तौर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की समय अवधि लगभग दो घंटे की होती है।


हाल ही में बुलेट ट्रेन लॉन्चिंग कार्यक्रम का प्रबंधन करने वाली कंपनी पिने ट्री पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम चतुर्वेदी ने कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए कहा है, ‘जैसा कि हम जानते हैं कि सेना जवान हमारी रक्षा के लिए हर समय हर मौसम में सीमा पर तैनात रहते हैं और उनके पास मनोरंजन के साधन भी सीमित हैं। ऐसे में उनके भीतर जोश भरने और उनका मनोरंजन करने के लिए हमारी ओर से यह एक छोटी सी सकारात्मक कोशिश है’।