Saturday, April 4, 2026
Home Latest News टाइगर जिंदा है का गाना दिल दीयां गल्लां : हर उम्र के...

टाइगर जिंदा है का गाना दिल दीयां गल्लां : हर उम्र के दीवानों के लिए लाजवाब तोहफा

0
296

मुम्बई। जो बात दीवाने अपने लबों से नहीं कह पाते, वो बात कभी कभी गीतों के जरिये बड़ी आसानी से कही जाती है। इस विचार से शुरू होता है टाइगर जिंदा है का रोमांटिक गाना दिल दीयां गल्लां। इर्शाद कामिल ने पंजाबी हिंदी शब्दों का खूबसूरती से इस्तेमाल करते हुए दिल ​दीयां गल्लां गाने को बेहद खूबसूरत बना दिया है।

​जितनी शिद्दत से इर्शाद कामिल ने इस गाने को लिखा है, उतनी ही शिद्दत से आतिफ असलम ने इसको गाया है। विशाल और शेखर की जोड़ी ने संगीत तैयार करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी।

सलमान खान और कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया यह गाना कानों के रास्तों से होते हुए सीधा दिल के आंगन में उतरता है। यकीनन, यह गीत प्यार करने वालों के गानों की सूची में शिख़र रहेगा। कुछ दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर ही 5,743,262 बार देखा जा चुका है।

इस गाने की खूबसूरती यह है कि इसको किसी भी उम्र के प्रेमी अपने प्रियजन को समर्पित कर सकते हैं और गाने को इतने बेहतरीन तरीके से तैयार किया गया है कि इस समय में उस बात की सराहना करनी पड़ती है।