Monday, March 30, 2026
Home Latest News सिल्वर स्क्रीन पर तलवारबाजी करते हुए नजर आएंगी साक्षी चौधरी!

सिल्वर स्क्रीन पर तलवारबाजी करते हुए नजर आएंगी साक्षी चौधरी!

0
701

मुम्बई। पिछली बार तेलुगू फिल्म जेम्स बॉन्ड में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री साक्षी चौधरी जल्द ही बड़े पर्दे पर एक्शन सीन और तलवारबाजी करते हुए नजर आएंगी।

सूर्या एमएसएन निर्देशित तेलुगु कन्नड़ फिल्म स्वर्ण सुंदरी में साक्षी चौधरी पंद्रहवीं सदी की रानी का किरदार अदा करते हुए नजर आएंगी। हाल ही में अभिनेत्री साक्षी चौधरी को तेलुगू स्टार गोपीचंद अभिनीत फिल्म आॅक्सीजन में आइटम नंबर करते हुए देखा गया था।

स्वर्ण सुंदरी अभिनेत्री के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभिनेत्री साक्षी चौधरी अपनी आने वाली एपिक ड्रामा स्वर्ण सुंदरी को लेकर काफी रोमांचित हैं, जो अमानवीय शक्तियों पर आधारित है। फिल्म की कहानी में तीन पीढ़ियों का विस्तार है, और साक्षी चौधरी 15वीं सदी की रानी का किरदार अदा करेंगी। फिल्म की पटकथा काफी दिलचस्प है, जो दर्शकों को बांधने में सफल रहेगी।

​इस फिल्म के किरदार के साथ न्याय करने के लिए अभिनेत्री साक्षी चौधरी ने तलवारबाजी का विशेष प्रशिक्षण लिया। लेकिन, फिल्म की शूटिंग के दौरान साक्षी चौधरी की तलवार से उनके सहयोगी कलाकार की उंगली जख्मी हो गई थी। हालांकि, चोट सामान्य ही थी।

गौरतलब है कि 2013 से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली साक्षी चौधरी का नाम कुछ समय पहले हेरा फेरी 3 और प्रियंका चोपड़ा की बायोपिक 67 डेज के साथ जुड़ा था।

भले ही अभिनेत्री साक्षी चौधरी अभी तक बॉलीवुड डेब्यु न कर सकीं हो। लेकिन, दक्षिण भारत में साक्षी चौधरी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। सूत्रों का कहना है कि साक्षी चौधरी अगले साल बॉलीवुड प्रोजेक्टों पर काम करना शुरू करेंगी।