Wednesday, April 15, 2026
Home Latest News टेलीविजन जगत में कदम रखने जा रहे हैं फिल्मकार रोहन सिप्पी

टेलीविजन जगत में कदम रखने जा रहे हैं फिल्मकार रोहन सिप्पी

0
225

मुम्बई। ब्लफमास्टर और दम मारो दम जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके फिल्मकार रोहन सिप्पी टेलीविजन जगत में कदम रखने जा रहे हैं।

रोहन सिप्पी निर्देशित और निर्मित टेलीविजन सीरीज खान नंबर 1 व्हाइट कॉलर क्राइम पर आधारित होगी। हर किश्त में नयी कहानी कहने वाली इस टीवी सीरीज का निर्देशन रोहन सिप्पी के अलावा धर्मेश मेहता और कुणाल रॉय कपूर भी करेंगे।

डिस्कवरी जीत पर प्रसारित होने वाली इस टेलीविजन सीरीज में फिल्म अभिनेता राजेश शर्मा सूत्रधार और पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखेंगे, जो अपराधियों को न्यायालय तक खींचकर लाएंगे।

फिल्मकार रोहन सिप्पी ने जारी बयान में कहा, ‘यहां पर बहुत सारे बंटी बबली हैं। लेकिन, टेलीविजन पर रेप और हिंसा से सने हुए धारावाहिक ही हैं। हम इस टीवी सीरीज से व्हाइट कॉलर क्राइम से जुड़ी कहानियां लेकर आएंगे।’