Saturday, April 11, 2026
Home Latest News सुपर स्टार सूरिया के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी सायेशा

सुपर स्टार सूरिया के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी सायेशा

0
351

मुम्बई। बॉलीवुड एक्शन स्टार अजय देवगन अभिनीत फिल्म शिवाय में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली युवा अभिनेत्री सायेशा तमिल फिल्म जगत में अंगद पैर जमा रही है।

जी हां, सायेशा तमिल फिल्म जगत में एक के बाद एक चार फिल्में कर रही हैं। जल्द ही खूबसूरत अदाकारा सायेशा तमिल सुपर स्टार सूरिया के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इस फिल्म का निर्देशन आनंद केवी करेंगे।

फिल्म में सूरिया के अलावा मोहन लाल और शिरीष अल्लु भी फिल्म में अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग लंडन में की जाएगी।

इसके अलावा सायेशा की तीन तमिल फिल्में रिलीज होने की कगार पर खड़ी हैं। इनमें से एक Kadaikutty Singam नामक फिल्म अभिनेता कार्थी के साथ है।

सायेशा ने तेलुगू फिल्म अखिल और हिंदी फिल्म शिवाय करने के बाद Vanamagan नामक फिल्म से तमिल फिल्म जगत में कदम रखा था।