Thursday, April 16, 2026
Home Latest News दबंग 3 के लिए खुद डायलॉग डबिंग करेंगे किच्चा सुदीप

दबंग 3 के लिए खुद डायलॉग डबिंग करेंगे किच्चा सुदीप

0
455

मुम्बई। फूंक, फूंक और रन जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुके दक्षिण भारतीय अभिनेता किच्चा सुदीप अपनी अगली फिल्म दबंग 3 के अपने सारे डायलॉग खुद हिंदी में डब करेंगे।

दबंग 3 की शूटिंग मध्य प्रदेश में चल रही है। इस फिल्म में सलमान खान और किच्चा सुदीप की जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

सूत्रों का कहना है कि किच्चा सुदीप की आवाज काफी मजबूत है, जो सुदीप के किरदार के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस बात को निर्माता निर्देशक ने ध्यान में रखते हुए सुदीप से ही उनके संवाद डब करवाने का निर्णय लिया है।

फिल्मकार प्रभुदेवा के निर्देशन में बनने जा रही दबंग 3 में चलबुल पांडे की जवानी के समय को दिखाया जाएगा। कहा जा रहा है कि सलमान खान भी गली के गुंडे के रूप में दिखेंगे।