Tuesday, April 28, 2026
Home Gossip/News पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा की भूमिका निभाएंगी आलिया भट्ट

पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा की भूमिका निभाएंगी आलिया भट्ट

0
450

मुम्बई। करण जौहर के बैनर तले बनने वाली पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा बायोपिक में आलिया भट्ट लीड भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन मसान फेम निर्देशक नीरज घेवन करने वाले हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में आलिया भट्ट इस सिलसिले में फिल्म निर्देशक नीरज घेवन से मिली हैं। आलिया भट्ट इस किरदार को निभाने के लिए काफी उत्सुक हैं और उनको फिल्म की कहानी काफी रोचक लगी।

यदि सब कुछ ठीक रहा तो कलंक अभिनेत्री आलिया भट्ट इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू कर सकती हैं।

हिंदी फिल्म नगरी की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में शामिल आलिया भट्ट एसएस राजामौली के साथ आरआरआर फिल्म कर रही हैं। अगस्त में अपने पिता और फिल्म निर्देशक महेश भट्ट के साथ सड़क 2 की शूटिंग शुरू करेंगी।