Friday, April 3, 2026
Home Hollywood + क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म में नजर आएंगी डिम्पल कपाड़िया

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म में नजर आएंगी डिम्पल कपाड़िया

0
378

वार्नर ब्रदर्स ने बुधवार को फिल्मकार क्रिस्टोफर नोलन की अगली फिल्म के संबंध में घोषणा की और इस फिल्म के कलाकारों के नाम सार्वजनिक किए।

फिल्म टेनेट में एरॉन टेलर-जॉनसन, केनेथ ब्रानाघ, माइकल केन, डिम्पल कपाड़िया और क्लेमैंस पाइसी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

जॉन डेविड वाशिंगटन, रॉबर्ट पैटिनसन और एलिजाबेथ डेबिकी आदि कलाकारों के नाम पर पहले ही मोहर लग चुकी है। यह फिल्म जासूसी की दुनिया आधारित एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। इसको बड़े पैमाने पर शूट किया जाएगा।

इस फिल्म की शूटिंग लगभग सात देशों में की जाएगी और फिल्म को 17 जुलाई में 2020 में रिलीज किया जाएगा।