Monday, April 13, 2026
Home Gossip/News गुजराती सिने जगत में गुजरात 11 से कदम रखेंगी डेजी शाह

गुजराती सिने जगत में गुजरात 11 से कदम रखेंगी डेजी शाह

0
729

सलमान खान के साथ जय हो में लीड भूमिका अदा करने वाली डेजी शाह जल्‍द ही गुजराती सिने जगत में कदम रखने जा रही हैं। हाल ही में डेजी शाह ने अपनी डेब्‍यु गुजराती फिल्‍म के लिए वड़ोदरा में कुछ सीन शूट किए हैं।

जयंत गिलतार निर्देशित फिल्‍म गुजरात 11 में डेजी शाह गुजराती अभिनेता प्रतीक गांधी के साथ लीड भूमिका में नजर आएंगी।

मिली जानकारी के अनुसार डेजी शाह इस फिल्‍म में एक कोच की भूमिका निभाएंगी। स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर डेजी शाह ने मंजलपुर स्‍पोर्ट्स कॉम्‍पलेक्‍स, बरोड़ा में गुजरात 11 के एक महत्‍वपूर्ण सीन की शूटिंग की। यह फिल्‍म इस साल की अंतिम तिमाही में रिलीज होने की संभावना है।

गौरतलब है कि फिल्‍मकार जयंत गिलतार इससे पहले जूही चावला औ शबाना आजमी को लेकर चाक एन डस्‍टर जैसी शानदार फिल्‍म का निर्देशन कर चुके हैं।