Monday, April 13, 2026
Home Gossip/News शाह रुख़ की ‘रईस’ में सनी लियोनी

शाह रुख़ की ‘रईस’ में सनी लियोनी

0
192

Sunny Leone 002

मुंबई। ऐसी चर्चा है कि अभिनेत्री सनी लियोनी, शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘रईस’ का हिस्सा हो सकती हैं।

‘रईस’ के निर्माता रितेश सिद्धवानी ने एक ट्वीट के जरिये बताया कि पूर्व पॉर्न स्टार सनी लियोन, राहुल ढोलकिया की आगामी फिल्म का हिस्सा हैं।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “तो हमारे पास लैला सनी लियोनी हैं। शाहरुख खान और ‘बनिया का दिमाग’ राहुल ढोलकिया ‘रईस’ में..क्या आपको हैरानी हो रही है कि आगे क्या होना है?”

इसके बाद सनी ने ट्वीट कर कहा, “फिल्म के सेट पर पहली बार। खुद को चिकोटियां काटती रही कि मैं सपना देख रही हूं या यह सच है। पहला दिन बेहतरीन! राहुल ढोलकिया, रितेश ढोलकिया और शाहरुख खान।”

ख़बर है कि सनी लियोनी इस फिल्‍म में एक आइटम सान्‍ग पर डांस करती नजर आएंगी, जो फिल्‍म कुर्बानी का बताया जा रहा है। इसकी शूटिंग महबूब स्‍टूडियो में शुरू हो चुकी है। इस गीत की शूटिंग लगभग चार दिन तक चलने की संभावना है।

‘रईस’ फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी और पाकिस्तान की प्रतिभाशाली अभिनेत्री माहिरा खान भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। (आईएएनएस)