Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News अनुभव सिन्‍हा ‘तुम बिन 2’ की तैयारी में

अनुभव सिन्‍हा ‘तुम बिन 2’ की तैयारी में

0
184

मुम्‍बई। डेढ़ दशक बाद फिल्‍म निर्देशक अनुभव सिन्‍हा और टी-सीरीज कंपनी एक साथ मिलकर अपनी सुपरहिट फिल्‍म ‘तुम बिन’ का निर्माण करने जा रही है।

Anubhav Sinha

इस साल 18 नवंबर को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही ‘तुम बिन 2’ से अनुभव सिन्‍हा तीन युवा चेहरों नेहा शर्मा, आदित्‍य शील और आशिम गुलाटी को उतारने वाले हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनुभव सिन्‍हा की फिल्‍म का नाम भले ‘तुम बिन 2’ हो, मगर, यह पुरानी फिल्‍म का अगला संस्‍करण नहीं है। फिल्‍म की शूटिंग स्कॉटलैंड में की जाएगी। अपनी फिल्‍म को लेकर अनुभव सिन्‍हा काफी उत्‍सुक नजर आ रहे हैं।

फिल्‍म की शूटिंग जल्‍द शुरू होने की संभावना है और फिल्‍म की शूटिंग मई अंत तक खत्‍म करने की योजना है। हालांकि, फिल्‍म का प्रोमोशन तो शुरू हो चुका है। पिछले दिनों अनुभव सिन्‍हा ने अपने ट्विटर पर एक फोटो पोस्‍टर की, जिसमें तीन सितारों की पीठ नजर आ रही है और अनुभव सिन्‍हा का चेहरा।

Tum Bin 2

इस फिल्‍म की स्‍टार कास्‍ट के लिए अनुभव सिन्‍हा ने 1500 के करीब स्‍क्रीन टेस्‍ट लिए हैं और तब जाकर नेहा शर्मा, आदित्‍य शील और आशिम गुलाटी का चयन हुआ।

उम्‍मीद है कि डेढ़ दशक पर टी सीरीज के भूषण कुमार और अनुभव सिन्‍हा की युगलबंदी दर्शकों का निराश नहीं करेगी।