Friday, April 3, 2026
Home Gossip/News 42 साल बाद बनेगा Masoom Sequel – ‘मासूम: द नेक्स्ट जनरेशन’, लेकिन...

42 साल बाद बनेगा Masoom Sequel – ‘मासूम: द नेक्स्ट जनरेशन’, लेकिन कहानी में है बड़ा ट्विस्ट!

0
9653

शेखर कपूर 42 साल बाद बनाएंगे ‘मासूम’ का सीक्वल (Masoom Sequel); शबाना आज़मी और नसीरुद्दीन शाह के साथ लीड रोल में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी और नित्या मेनन!

Nithya Menon
Image Source : PR & Nithya Menon Instargam

1983 में आई ‘मासूम’ ने दिलों को छू लिया था। नसीरुद्दीन शाह, शबाना आज़मी, उर्मिला मातोंडकर और जुगल हंसराज की मासूमियत भरी अदाकारी ने हर दर्शक की आंखें नम कर दी थीं। अब, पूरे 42 साल बाद, शेखर कपूर ‘मासूम: द नेक्स्ट जनरेशन’ लेकर आ रहे हैं, जिसमें परिवार और रिश्तों की गहराइयों को फिर से तलाशा जाएगा।

इस बार फिल्म की पृष्ठभूमि मुंबई होगी और इसे स्टार्ट-टू-फिनिश शेड्यूल में शूट किया जाएगा। हालांकि यह 1983 की फिल्म की प्रत्यक्ष अगली कड़ी नहीं होगी, लेकिन इसकी आत्मा वही होगी—रिश्तों की उलझन, प्यार, यादें और पहचान

शानदार कास्ट और अद्भुत संगीत!
फिल्म की स्टार कास्ट में फिर से शबाना आज़मी और नसीरुद्दीन शाह नजर आएंगे, जो 80 वर्षीय किरदार निभाएंगे। उनके साथ होंगे मनोज बाजपेयी, नित्या मेनन और खुद शेखर कपूर की बेटी, कावेरी कपूर, जो एक भारतीय पिता और अमेरिकी मां की बेटी का किरदार निभा रही हैं।

संगीत के मामले में भी Masoom Sequel खास होने वाली है। बैंड ‘Maati Baani’ के निराली कार्तिक और कार्तिक शाह ने फिल्म के लिए पांच गाने तैयार किए हैं, जिनकी धुनों में भारतीय लोक संगीत की मिठास और मॉडर्न ट्विस्ट होगा। शेखर कपूर भी मानते हैं कि उन्हें ‘मासूम’ के गानों की लोकप्रियता से मुकाबला करना होगा।

शेखर कपूर ने खुलासा किया कि उन्होंने इस फिल्म की कहानी 10 साल पहले लिखनी शुरू की थी, जो उनके खुद के अनुभवों और उनके माता-पिता की दिल्ली में घर बसाने की इच्छा से प्रेरित है। लेकिन यह सिर्फ चार दीवारी की कहानी नहीं होगी—यह फिल्म उस घर की बात करेगी जहां प्यार बसता है, यादें जन्म लेती हैं और रिश्ते परखे जाते हैं।

शूटिंग की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। कास्ट के साथ वर्कशॉप और रिहर्सल्स के बाद, आने वाले महीनों में शूटिंग शुरू होगी। शेखर कपूर का मानना है कि यह परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड फिल्म होगी, इसलिए वे अपने अभिनेताओं को स्पेस देंगे ताकि वे अपने किरदारों को खुद महसूस कर सकें।

42 साल बाद ‘मासूम’ की विरासत को आगे बढ़ाने आ रहे हैं शेखर कपूर। अब देखना यह है कि क्या Masoom Sequel ‘मासूम: द नेक्स्ट जनरेशन’ भी दर्शकों की आंखें नम कर पाएगी? क्या आप इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हैं?