Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News धोनी के साथ जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण : अनिल कपूर

धोनी के साथ जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण : अनिल कपूर

0
292

नई दिल्ली। अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि किसी ब्रांड का विज्ञापन करने के साथ कई जिम्मेदारियां जुड़ी हैं, लेकिन कोई भी लंबे समय में किसी कंपनी की वैधता का अंदाजा नहीं लगा सकता।

अभिनेता ने साथ ही कहा कि भारतीय क्रिकेट के महारथी महेंद्र सिंह धोनी के साथ जो हुआ, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था।

Sonam kapoor anil kapoor

धोनी ने हाल ही में रियल एस्टेट कंपनी आम्रपाली के ब्रांड एंबेस्डर से इस्तीफा दे दिया है। इससे कुछ दिनों पूर्व नोएडा में एक आवासीय परियोजना के निवासियों ने सोशल मीडिया अभियान चलाकर धोनी को आम्रपाली से खुद को अलग करने को कहा था।

अनिल ने कहा, “मैं हमेशा उन ब्रांड्स का विज्ञापन करता हूं जिन पर मुझे विश्वास है।”

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आइफा) पुरस्कारों के 17वें संस्करण की घोषणा के लिए दिल्ली आए अभिनेता ने कहा, “मुझे लगता है कि यह बेहद जोखिम भरा काम है और कई बार आप नहीं जानते (कि क्या होगा)। धोनी के साथ जो हुआ वह बेहद दुखद था। कई बार रियल एस्टेट ब्रांड्स बेहद ईमानदार प्रतीत होते हैं इसलिए ऐसी घटनाएं होती हैं। आप उन्हें नहीं रोक सकते।”

– आईएएनएस