Monday, April 13, 2026
Home Gossip/News अब अगले साल रिलीज होगी ‘रईस’

अब अगले साल रिलीज होगी ‘रईस’

0
248

मुम्‍बई। शाह रुख़ ख़ान फैन्‍स के लिए बुरी ख़बर है कि शाह रुख़ ख़ान अपनी अगली फिल्‍म ‘रईस’ के साथ बड़े पर्दे पर ईद पर नहीं आएंगे, और ना ही इस साल दीवाली पर। अब शाह रुख़ ख़ान मिलेंगे अगले साल के पहले महीने में।

जी हां। शाह रुख़ ख़ान की बहुप्रतीक्षित फिल्‍म ‘रईस’ की रिलीजिंग डेट टल गई, जैसे कि फिल्‍मी कैफे ने पहले ही बता दिया था। अब इस फिल्‍म को 26 जनवरी 2017 में रिलीज किया जाएगा। इस फैसले के साथ ही ‘सुलतान’ सिने खिड़की पर अकेला ही अपनी बाजीगिरी दिखाएगा।

raees movie

फिल्‍म निर्माता शाह रुख़ ख़ान, फरहान अख्‍़तर और रितेश सिद्धवानी ने संयुक्‍त प्रेस वार्ता में कहा, ‘फिल्‍म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाना उनके लिए आसान काम नहीं था क्‍योंकि इस फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। मगर, कुछ कारणों के चलते इस फिल्‍म की रिलीज डेट आगे बढ़ाते हुए 26 जनवरी 2017 की है।’

हालांकि, फिल्‍म को 9 सितंबर 2016 को रिलीज करने पर विचार किया गया था, मगर, उस समय डिशूम और बार बार देखो दो फिल्‍में रिलीज हो रही हैं।

चलो तब तक ‘रईस’ का टीजर देखकर दिल बहलाएं।