Tuesday, April 14, 2026
Home Gossip/News अक्षय कुमार ने बदली ‘रुस्‍तम’ की रिलीज डेट?

अक्षय कुमार ने बदली ‘रुस्‍तम’ की रिलीज डेट?

0
254

मुम्‍बई। ‘हाउसफुल 3’ अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्‍म ‘रुस्‍तम’ की रिलीज डेट में परिवर्तन करवा दिया।

ख़बरों के मुताबिक रुस्‍तम अब 12 अगस्‍त की जगह 5 अगस्‍त को रिलीज हो सकती है, हालांकि, इस मामले में अधिकारक तौर पर पुष्‍टि होना बाकी है।

rushtom Mohenz daro
मगर सूत्रों का कहना है कि अक्षय कुमार ने ऐसा अपने दोस्‍त ऋतिक रोशन की फिल्‍म ‘मोहनज दड़ो’ से टकराव न हो, इसलिए किया। फिल्‍म रुस्‍तम के निर्माता निर्देशक रिलीज तिथि बदलने को तैयार नहीं थे, मगर, अक्षय कुमार के कहने पर ऐसा करने को तैयार हो गए।

हालांकि, अधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो ऋतिक रोशन की मोहनज दड़ो के सामने कोई बड़े सितारे की फिल्‍म नहीं होगी। हालांकि, ऋतिक रोशन की अगली फिल्‍म काबिल की टक्‍कर शाह रुख ख़ान की रईस से होगी।