Thursday, March 26, 2026
Home TV/OTT महिला किरदार में नजर आएंगे संदीप आनंद

महिला किरदार में नजर आएंगे संदीप आनंद

0
903

मुंबई। सुनील ग्रोवर, गौरव गेरा और कृष्णा अभिषेक जैसे कलाकार पर्दे पर महिला किरदार में नजर आए हैं और संदीप आनंद का कहना है कि इस तरह के किरदार निभाना आसान बात नहीं है।

sandeep anand 001

टेलीविजन चैनल ‘लाइफ ओके’ में आने वाले शो ‘मे आई कम इन मैडम’ में साजन का किरदार निभा रहे अभिनेता संदीप आनंद को लोकप्रिय टीवी शो में शांता लोपेज नामक महिला का किरदार निभाते देखा जाएगा।

sandeep anand
संदीप ने कहा, “उन्होंने इससे पहले भी मुझे महिला बनाया है। मुझे लगता है कि दो बेहतरीन कलाकार उतना ग्लैमर नहीं दिखा पाई हैं, जितना मैंने दिखाया है।”

उन्होंने कहा, “एक महिला और लड़की बनना आसाना काम नहीं है। शो को मिली प्रतिक्रिया काफी अच्छी है। बॉलीवुड में कमल हासन का ‘चाची 420’ में निभाया गया महिला किरदार काफी पसंदीदा है और मेरे अनुसार, और किसी ने इतने बेहतरीन तरीक से महिला किरदार को नहीं निभाया।”
-आईएएनएस