Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News शबाना से डर गया नन्‍हा कलाकार, क्‍यों ?

शबाना से डर गया नन्‍हा कलाकार, क्‍यों ?

0
271

मुंबई। अनुभवी अभिनेत्री शबाना आजमी अपनी आगामी फिल्म ‘ईदगाह’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। हाल में ही शबाना ने एक दिल-दहला देने वाला दृश्य शूट किया।

शबाना आजमी ने ट्विटर पर कहा कि फिल्‍म के एक दृश्य में वह एक लड़के की पिटाई करते नजर आएंगी, जो फिल्‍म में उनके पोते हामिद की भूमिका निभाते हुए नजर आएगा।

shabana azmi
फिल्म ‘नीरजा’ में नजर आ चुकीं शबाना आजमी ने कहा, “आज एक यहान नामक लड़के के साथ दिल-दहला देने वाले दृश्य की शूटिंग की। इसमें मैं उसे धोखा देने के लिए उसे पीटते हुए दिखाई दूंगी, जिससे मुझे भी कष्ट होगा।”

शबाना आजमी कहती हैं, ‘यदि कल के सीन के बाद वो मेरे पास भी बैठ जाए, तो मैं उसकी शुक्रगुजार होंगी, घर की बात ही नहीं। फिल्म ‘ईदगाह’ हिंदी लेखक प्रेमचंद के ऐसे ही शीर्षक की लघु कहानी पर आधारित है।

-आईएएनएस