Tuesday, March 31, 2026
Home Gossip/News डेजी शाह थिएटर डेब्‍यु की तैयारी में

डेजी शाह थिएटर डेब्‍यु की तैयारी में

0
253

मुम्‍बई। सलमान ख़ान और लुलिया वंतुर की शादी की ख़बरों पर प्रतिक्रिया देने के बाद चर्चा का विषय बन चुकी सलमान ख़ान की जय हो को-स्‍टार डेजी शाह जल्‍द थिएटर में डेब्‍यु करने जा रही हैं।

daisy shah
ख़बर के अनुसार हेट स्‍टोरी 3 अभिनेत्री डेजी शाह जल्‍द ही प्रदीप गुप्‍ता निर्देशित नाटक ‘बेगम जान’ में अभिनय करती नजर आएंगी। सूत्रों की मानें तो नाटक के लिए डेजी शाह ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नाटक के लिए रिहर्सल भी शुरू कर दी है।

डेजी शाह थिएटर और फिल्‍म दुनिया के बीच के अंतर को बेहतर तरीके से समझती हैं। इसलिए डेजी शाह ने अपने किरदार की मांग के अनुसार उूर्द सीखनी शुरू कर दी है। सुना है कि डेजी शाह किताबें भी पढ़ रही हैं। डांस में माहिर डेजी शाह अपने किरदार के लिए क्‍लासिकल डांस की बारीकियां सीख रही हैं।

वैसे जल्‍द ही डेजी शाह आईफा अवार्ड 2016 में नृत्‍य करती नजर आएंगी, जिसको लेकर डेजी शाह काफी उत्‍साहित हैं।

image source/twitter/ShahDaisy2/avinashgovirkar