Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News IIFA 2016 में छाई ‘बाजीराव मस्तानी’

IIFA 2016 में छाई ‘बाजीराव मस्तानी’

0
180

मैड्रिड। संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक प्रेम कहानी ‘बाजीराव मस्तानी’ ने आईफा में भी धूम मचा दी है।

फिल्म को यहां इन दिनों चल रहे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म अकादमी (आईफा) में तकनीकी वर्ग में सबसे ज्यादा पुरस्कार दिए गए हैं।

आईफा समारोह में शुक्रवार को आयोजित ‘आईफा रॉक्स’ में ‘बाजीराव मस्तानी’ को नौ पुरस्कार मिले हैं।

चार दिवसीय समारोह की इस संगीतमय शाम को प्रीतम, कनिका कपूर, बेनी दयाल, नीति मोहन, मोनाली ठाकुर, पापोन जैसे दिग्गज कलाकारों ने अपने संगीत के सुरों से सजाया।

bajirao mastani film

शिल्पा शेट्टी, अमीषा पटेल, मौनी रॉय, सूरज पंचोली, एली अवराम और डेजी शाह ने भी अपनी प्रस्तुति से समारोह में चार चांद लगा दिए।

‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए सुदीप चटर्जी को सर्वश्रेष्ठ सिनेमाटोग्राफी, सलोनी धात्रक, सियाराम आयंगर और सुजीत सावंत को सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन और रेमो डिसूजा को ‘पिंगा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशन का पुरस्कार दिया गया।

शाम कौशल को सर्वश्रेष्ठ एक्शन, विश्वदीप चटर्जी और निहार रंजल सामल को सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन, तनय गज्जर को ‘दीवानी मस्तानी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत इंजीनियर और प्रसाद सुतारा को सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफेक्ट्स का पुरस्कार दिया गया।

फैशन डिजाइनर अंजू मोदी को मैक्सिमा बसु के साथ सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग का पुरस्कार दिया गया।

-आईएएनएस