Tuesday, September 22, 2026
Home Gossip/News जब सोनाक्षी सिन्‍हा ने सुनाई ‘खरी खरी’

जब सोनाक्षी सिन्‍हा ने सुनाई ‘खरी खरी’

0
260

रात के नौ बजे अचानक सोनाक्षी सिन्‍हा ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी। फिल्‍मी कैफे की टीम ने खोजबीन की तो पता चला कि सुबह सुबह जूनियर शॉर्टगन ने अभद्र सवाल करने वाले एक ट्विटर यूजर को खरी खरी सुनाई है।

दरअसल, प्रतीक गोयल नामक एक ट्विटर यूजर ने सोनाक्षी सिन्‍हा से सवाल किया कि वे अपना जिस्‍म कब दिखाएंगी। वे कब बिकनी में नजर आएंगी। सोनाक्षी सिन्‍हा ने जवाब देते हुए लिखा कि अपनी मां या बहन से पूछना, फिर मैं जवाब दे दूंगी। इस जवाब के बाद सामने से कोई जवाब नहीं आया। मगर, सोनाक्षी सिन्‍हा ने स्‍क्रीनशॅाट लेकर इसको ट्विटर पर साझा किया।

इसके बाद धीरे धीरे सोनाक्षी सिन्‍हा के फैन्‍स ने उनके साथ खड़े होने लगे। कुछ शरारती लोगों ने सोनाक्षी सिन्‍हा को लेकर अभद्र व्‍यंग भी साझे किए हैं। बेशर्मी का नंगा नाच ट्विटर पर चल रहा है।

सोनाक्षी सिन्‍हा चाहती तो मामले को छुपा सकती थी। मगर, सार्वजनिक कर, उन्‍होंने एक साहसिक काम यह किया है कि आगे से कोई भी किसी बड़ी हस्‍ती के साथ बातचीत करते हुए थोड़ा ध्‍यान को रखेगा। सोनाक्षी सिन्‍हा का करार जवाब कई शरारती तत्‍वों के मुंह पर स्‍लैप है।