मुम्बई। फिल्म निर्माता साजिद नडियादवाला की अगली फिल्म डिशूम में अक्षय कुमार एकदम फ्रेश लुक में नजर आएंगे। इस तरह का लुक अक्षय कुमार ने अब तक धारण नहीं किया।
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने फिल्म डिशूम के रिलीज होने से केवल दो दिन पहले अपने बिंदास लुक को ट्विटर खाते पर साझा किया। अक्षय कुमार स्कुबा ड्राइव करते हुए नजर आ रहे हैं और उनके सिर पर पीछे की ओर एक जूड़ा नजर आ रहा है।
इस फिल्म में अक्षय कुमार एक छोटी सी भूमिका अदा कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने इस भूमिका को लेकर लंबे समय से रहस्य बना हुआ था। हालांकि, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार फिल्म में एक गे फिल्म निर्माता की भूमिका में नजर आएंगे।
मगर, अक्षय कुमार ने जिस लुक को साझा किया है, उसमें अक्षय कुमार एकदम दबंग नजर आ रहे हैं। पूरे जोश में नजर आ रहे हैं।













