Tuesday, April 14, 2026
Home Gossip/News ‘बाहुबली : द कन्क्लुजन’ अप्रैल 2017 में होगी रिलीज

‘बाहुबली : द कन्क्लुजन’ अप्रैल 2017 में होगी रिलीज

0
205

मुंबई। फिल्मकार करण जौहर ने साझा किया कि एस.एस. राजमौली की ऐतिहासिक फिल्म ‘बाहुबली’ का दूसरा सीक्वल अगले साल अप्रैल में रिलीज होगा।

करण ने ट्विटर के जरिए फिल्म रिलीज की तारीख की घोषणा की। वह पहले हिदी संस्करण के वितरक थे।

bahubali prabhas

करण ने ट्विटर पर लिखा, “‘बाहुबली : द कन्क्लुजन’ 28 अप्रैल, 2017 को रिलीज होगी।”

उन्होंने कहा, “एस. एस. राजमौली के साथ दोबारा जुड़कर धर्मा प्रोडक्शंस और ए.ए. फिल्में सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा है।”

‘बाहुबली : द कन्क्लुजन’ में राणा दग्गुबाती, तमन्ना भाटिया, प्रभास और अनुष्का शेट्टी प्रमुख भूमिका में हैं।

-आईएएनएस