Wednesday, August 12, 2026
Home Gossip/News धोनी ने बढ़ाई नीरज पांडे की मुश्‍किल!

धोनी ने बढ़ाई नीरज पांडे की मुश्‍किल!

0
295

मुंबई। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अपने जीवन पर आधारित बायोपिक ‘एम.एस.धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ के ट्रेलर रिलीज पर मीडिया से बात किए बिना ही चले गए, जिसके बाद फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे ने पत्रकारों से माफी मांगी।

M S dhoni

धोनी के इस तरह चले जाने पर जब संवाददाताओं ने फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे से सवाल किया, तो उन्होंने कहा, “यह मेरा मामला नहीं है। मैं उनकी तरफ से जवाब दूं, यह भी ठीक नहीं है..आप समझ सकते हैं। वह एक अलग व्यक्ति हैं, जिनकी अपनी पसंद है। मुझे नहीं पता इसके क्या कारण हैं। आप ये सवाल मुझसे नहीं कर सकते, क्योंकि इसका जवाब देने के लिए मैं सही इंसान नहीं हूं।”

निर्देशक ने कहा, “इसकी जानकारी दी जानी चाहिए थी। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।”

धोनी अपने जीवन पर आधारित फिल्म के ट्रेलर लांच के लिए गुरुवार को आयोजित समारोह में शामिल हुए और इससे पहले कि मीडियाकर्मी कोई सवाल कर पाते वह निकल गए।

सुशांत अभिनीत और नीरज निर्देशित फिल्म 30 सितम्बर को रिलीज होगी। इसमें भूमिका चावला, अनुपम खेर, राजेश शर्मा और कियारा आडवाणी भी हैं।

-आईएएनएस