Tuesday, September 29, 2026
Home Gossip/News ‘बेबी 2’ में अक्षय नहीं तापसी होंगी लीड रोल में!

‘बेबी 2’ में अक्षय नहीं तापसी होंगी लीड रोल में!

0
273

मुम्‍बई। जी हां, अक्षय कुमार अभिनीत फिल्‍म ‘बेबी’ के दूसरे भाग को बनने की बातचीत शुरू हो चुकी है। हालांकि, इस फिल्‍म में अक्षय कुमार नायक के रूप में नजर नहीं आएंगे।

दरअसल, बेबी 2 महिला उन्‍मुख फिल्‍म होगी, जिसमें तापसी पन्‍नु मुख्‍य भूमिका में नजर आ सकती हैं। चर्चा है कि बेबी 2 के लिए अक्षय कुमार ने नीरज पांडे से बातचीत की है। अक्षय कुमार चाहते हैं कि बेबी 2 महिला प्रधान फिल्‍म हो। ऐसे में अक्षय कुमार की भूमिका सीमित हो सकती है।

Taapsee Pannu 001

सूत्रों से एकत्र की जानकारी के अनुसार फिल्‍म में तापसी पन्‍नु के बेबी किरदार के अतीत को ध्‍यान में रखकर पटकथा लिखी जाएगी। ऐसे में तापसी पन्‍नु फिल्‍म एक्‍शन मूड में नजर आ सकती हैं। मनोज वाजपेयी और पृथ्‍वीराज फिल्‍म में नजर आ सकते हैं।

हमारा मनाना है कि अक्षय कुमार अकीरा से काफी प्रभावित हुए हैं, ऐसे में शायद उन्‍होंने बेबी 2 को महिला एक्‍शन प्रधान फिल्‍म बनाने का आइडिया बनाया है। हालांकि, चर्चा है, आधिकारिक पुष्‍टि नहीं हुई।