Tuesday, March 31, 2026
Home Regional Cinemas मणि रत्‍नम की अगली फिल्‍म की शूटिंग कश्‍मीर में होगी

मणि रत्‍नम की अगली फिल्‍म की शूटिंग कश्‍मीर में होगी

0
179

चेन्नई। फिल्म निर्माता मणि रत्नम की आगामी तमिल रोमांटिक फिल्म ‘काटरु वेलियिदई’ के अगले चरण की शूटिंग सितंबर महीने के अंत में कश्मीर में की जाएगी। फिल्म में अदिती राव हैदरी और कार्ति हैं।

mani ratnam

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, ‘कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग करने के लिए टीम इस महीने के अंत में कश्मीर जाएगी। वे पहले ही जाने वाले थे, लेकिन पहले चरण के पूरा होने में देरी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था।’

Aditi Rao Haidari

इस चरण में कार्ति, अदिति और श्रीनाथ के बीच दृश्य फिल्माए जाएंगे। अगले साल रिलीज होने वाली इस फिल्म में एआर रहमान ने संगीत और रवि वर्मा ने छायांकन किया है। -आईएएनएस